यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, छह यात्रियों की मौत, नौ घायल

Panchayat 24 (मथुरा ) : यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक बस शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के पास रुकी थी। बस में सवार कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए चालक से वाहन रोकने का अनुरोध किया था। बस रुकने के बाद यात्री सड़क किनारे उतर गए।
इसी दौरान नोएडा की दिशा से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सुरीर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।



