अच्छी खबर : रेलवे ने यात्रियों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, दैनिक यात्रियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए क्या है पूरा मामला ?
Good news: Railways has made a big announcement for the passengers, daily passengers will get big benefits, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ी घोषणा कर दी है। रेलवे ने यात्री रेल गाडियों के न्यूनतम किराए को 30 रूपये से घटाकर पूर्व की भांति 10 रूपये कर दिया है। रेलवे की इस घोषणा का लाभ देश के करोड़ों रेल यात्रियों को होगा। रेल से यात्रा करने वाले यात्री पिछले दो सालों से इसकी मांग कर रहे थे। रेलवे बोर्ड ने रेल यात्रियों की मांग पर विचार करते हुए यह कदम उठाया है। जल्द ही सामान्य टिकट बुक करने वाले सॉफ्टवेयर सहित यूटीएस एप पर भी न्यूनतम किराया 30 रूपये के स्थान पर 10 रूपये कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद देश के रेल यात्रियों में खुशी की लहर है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, कोरोना महामारी से पूर्व रेलवे का न्यूनतम किराया 10 रूपये था। कोरोना काल में व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। रेलवे पर भी इसका विपरीत असर हुआ। यात्रियों की कमी और खर्चे के भार को संतुलित करने के लिए सामान्य रेल गाडि़यों का संचालन बंद करना पड़ा था। केवल मेल और एक्सप्रेस रेलगाडियों का ही संचालन किया जारी रखा गया। इसके चलते रेलवे ने रेल का न्यूनतम किराया बढ़ाकर तीन गुना अर्थात 30 रूपया कर दिया था। रेलवे द्वारा रेल किराए में की गई तीन गुना वृद्धि रेल यात्रियों की कमर तोड़ने वाली थी। हालांकि धीरे धीरे कोरोना महामारी से देश को निजात मिली। सामान्य रेलगाडि़यों का संचालन भी शुरू हो गया। लेकिन रेलवे ने रेल किराए में कोई कमी नहीं की। रेल किराए में की गई भारी भरकम वृद्धि का असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ रहा था। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए लोगों को तीन गुना किराए का भुगतान करना पड़ रहा था। ऐसे में यात्री लगातार किराए में कमी किए जाने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग पर विचार करते हुए रेलवे बोर्ड ने यात्री रेलगाडियों के किराए को पुन: 10 रूपया कर दिया है।
जानकारों की माने तो कोरोना काल में रेलवे को मेल और एक्सप्रेस रेल गाडियों का ही संचालन किया जा रहा था। सामान्य यात्री रेलगाडियों का संचालन बंद था। इनका न्यूनतम किराया 30 रूपया होता है। कोरोना काल के बाद सामान्य यात्री रेल गाडियों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। यात्री काफी समय से न्यूनतम किराए को कम करने की मांग कर रहे थे। रेलवे बार्ड ने काफी विचार विमर्श के बाद रेलगाड़ी के न्यूनतम किराए में की गई तीन गुना वृद्धि को वापस ले लिया है। इससे दिल्ली एनसीआर सहित देश के करोड़ों लोगों को इसका लाभ होगा।
बता दें कि भारतीय में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस का नंबर आता है। भारतीय रेल से लगभग 2 करोड़ यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। वहीं, हर साल लगभग 8 सौ करोड़ लोग यात्रा करते हैं। शायद इसी लिए भारतीय रेल को आम आदमी की सवारी कहा जाता है। भारत सरकार लोगों के लिए रेल यात्रा को सस्ती और सुलभ बनाने के लिए रेल यात्रा पर सब्सिडी देती है। जब यात्री ट्रेन टिकट खरीदते हैं तो वे औसतन परिचालन लागत का केवल 53 प्रतिशत रकम का ही भुगतान करते हैं।