राष्ट्रीय

द्रोपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्‍ट्रपति, आदिवासी समाज से पहली बार बना कोई राष्‍ट्रपति, दुनिया भर से मिल रही बधाईयां

Draupadi Murmu became the 15th President of the country, for the first time any President from tribal society, congratulations are being received from all over the world

Panchayat24 : एनडीए की उम्‍मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने विपक्ष के संयुक्‍त उम्‍मीदवार यशवंत सिंन्‍हा को दो गुने से भी अधिक के अन्‍तर से हराकर देश की 15वीं राष्‍ट्रपति बन गई हैं। देश में पहली बार आदिवासी समाज का कोई व्‍यक्ति सर्वोच्‍च पद पर विराजमान हुआ है। द्रोपदी मुर्मू के देश की राष्‍ट्रपति बनने के बाद देश और दुनिया से उन्‍हें बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा ने उन्‍हें बधाई देते हुए तंज भरे लहजे में कहा है कि वह उम्‍मीद करते हैं कि देश के सर्वोच्‍च पद पर विराजमान होने के बाद वह बिना किसी भय और पक्षपात के संविधान का संरक्षण करेंगी। मैं देश की जनता के साथ उन्‍हें शुभकामनाएं देता हूं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्‍ट्रपति पद पर जीत के लिए किसी भी उम्‍मीदवार को 5,43,261 मूल्य के वोटों की आवश्‍यकता थी। तीसरे चरण की मतगणना में द्रोपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्‍य के वोट मिले हैं। जबकि विपक्ष के संयुक्‍त उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा महज 2,61062 कीमत के वोट मिले। हालांकि खबर लिखे जाने तक तीसरे राउंड की मतगणना जारी थी। बता दें कि निर्वतमान राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्‍त होरहा है। द्रोपदी मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी राज्यपाल बनी। वह साल 2000 में राज्य के निर्माण के बाद प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल भी बनी थीं।

द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रॉस वोटिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में संयुक्‍त विपक्ष के कई सांसदों और विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इससे जहां द्रोपदी मुर्मू की जीत का अंतर बढ़ गया वहीं, विपक्ष की एकता की कलई भी खुलकर सामने आ गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनडीए उम्‍मीदवार के पास 523 सांसदों का समर्थन था, जबकि उन्‍हें 540 सांसदों के मत मिले हैं। वहीं कई राज्‍यों के विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर अंतरात्‍मा की आवाज पर द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। राष्‍ट्रपति चुनाव परिणाम को भांपकर ही टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने राष्‍ट्रपति पद का चुनाव परिणाम सामने आने से पूर्व ही उपराष्‍ट्रपति पद के चुनाव में हिस्‍सा लेने से इंकार कर दिया था।

द्रोपदी मुर्मू के पैतृक गांव में खुशी का माहौल, देश विदेश से मिल रहे हैं बधाई संदेश

राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत के साथ ही द्रोपदी मुर्मू के पैतृक गांव में खुशी का माहौल हैं। द्रोपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में खुशी का माहौल शुरू हो गया है। वहीं भाजपा के दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय कार्यालय पर जश्‍न का माहौल है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेन्‍द्र प्रधान सहित विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने भी उन्‍हें बधाई दी। वहीं विदेशों से भी द्रोपदी मुर्मू को बधाई संदेश मिल रहे हैं।

मुर्मू की जीत पर भाजपा निकाले गी जुलूस

भाजपा राष्‍ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू की जीत के बाद देश भर में जुलूस निकालेगी। भाजपा इस जीत के कई राजनीतिक संदेश देश भर में देना चाहती है। लोग भाजपा की इस रणनीति को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से जोड़कर देख रही हे। इस जुलूस से भाजपा आदिवासी समाज, महिलाओं और वंचित समाज को विशेष तौर पर संदेश देना चाहती है।

 

Related Articles

Back to top button