दादरी विधानसभा

डॉ राम मनोहर लोहिया पुण्‍यतिथि : समाजवादियों ने लोहिया को याद कर उनके बताए रास्‍ते पर चलने का लिया संकल्‍प,

Dr. Ram Manohar Lohia's death anniversary: ​​Socialists remember Lohia and vow to follow his path.

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्‍यतिथि पर ग्रेटर नोएडा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक सादगी पूर्ण कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक गोष्‍ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम मे दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ लोहिया के विचारों पर चर्चा की। उनको याद करते हुए बताए रास्‍ते पर चलने का संकल्‍प किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि डॉ. राम लोहिया का पूरा जीवन सादगी से परिपूर्ण था। उनका सम्‍पूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा। देश में गरीबों एवं अमीरों के बीच बढ़ती खाई को पाटने के लिए उनका अहम योगदान रहा है। उन्‍होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्‍यक्ति की लड़ाई को लड़ा। शोषित एवं वंचितों को न्‍याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। सामाजिक असमानता का हर स्‍तर पर विरोध किया।

सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ने देश का एकीकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ लोहिया ऐसी समाजवादी व्यवस्था चाहते थे जिसमें सभी की बराबर की हिस्सेदारी रहे। उनका मानना था कि  सार्वजनिक धन सहित किसी भी प्रकार की संपत्ति प्रत्येक नागरिक के लिए होनी चाहिए। आज के दौर में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक है। इसके अतिरिक्‍त  डॉ राम मनोहर लोहिया महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी चिंतक थे,। उन्‍होंने जीचा पर्यन्‍त जातिवाद, पूंजीवाद और गरीबों के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इस मौके पर मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, मेहंदी हसन, देवेंद्र टाइगर, दीपक शर्मा, यूनुस प्रधान, सुदेश भाटी, अनूप तिवारी, रामशंकर भास्कर, गजेंद्र यादव, जय सिंह चंदेल, राजेश गौंड, सलीम मेंबर, नरेन्द्र बैसोया, प्रमोद, राजेश बैसला, क्रिश पहलवान, असगर खान, अजय, दिलशाद खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button