दादरी विधानसभा

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : उमेश भाटी के सिर सजा अध्‍यक्ष पद की जीत का सहरा, सचिव पद पर धीरेन्‍द्र भाटी का हुआ कब्‍जा

District Bar Association Elections: Umesh Bhati gets the post of President, Dhirendra Bhati takes over the post of Secretary

Panchayat 24 : जिला गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष एवं उपाध्‍यक्ष पद के चुनाव परिणाम देर रात घोषित किए गए। अध्‍यक्ष पद पर उमेश  भाटी ने जीत दर्ज की, वहीं सचिव पद पर धीरेन्‍द्र भाटी ने कब्‍जा जमाया। अध्‍यक्ष पद पर उमेश भाटी ने पहले सचिव पद के चुनाव परिणाम की घोषणा हुई। इसके लगभग दो घंटे बाद अध्‍यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। उमेश भाटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमेंद्र भाटी को हरकर विजयश्री हासिल की। वहीं, धीरेन्‍द्र भाटी ने रजत शर्मा को हराकर सचिव पद पर कब्‍जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अध्‍यक्ष और सचिव का उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्‍वागत किया।

किसको मिले कितने वोट ?

अध्‍यक्ष पद के लिए चार उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में थे। चुनाव में कुल 2030 वोट पड़े। 04 वोट निरस्‍त हो गए। उमेश भाटी ने 715 वोट हासिल किए। उन्‍होंने प्रमेन्‍द्र भाटी को 146 वोटों से चुनाव हराया। प्रमेन्‍द्र भाटी को कुल 569 वोट मिले। तीसरे स्‍थान पर मनोज भाटी रहे। उन्‍हें कुल 454 वोट मिले। जबकि अलबेल भाटी को महज 288 वोट मिले और वह चौथे स्‍थान पर रहे। अध्‍यक्ष पद का चुनाव परिणाम देर रात लगभग 2:30 बजे घोषित किया गया।

वहीं, सचिव पद के लिए वोटों की गिनती देर रात लगभग 1 बजे पूरी हुई। सचिव पद के लिए कुल चार उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में थे। लेकिन धीरेन्‍द्र भाटी ने ने सर्वाधिक वोट हासिल करके सचिव पद पर अपनी जीत का परचम फहरा दिया।

उन्‍हें रजत शर्मा को 91 वोटों से चुनाव हराया। धीरेन्‍द्र भाटी को कुल 757 वोट मिले, जबकि रजत शर्मा ने 666 वोट हासिल किए। अजीत नागर को कुल 334 वोट हासिल हुए और वह तीसरे स्‍थान पर रहे। उधम सिंह को महज  260 वोट मिले और वह चौथे स्‍थान पर रहे।

गौतम बुद्ध नगर जिला बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम का पूरा लेखा जोखा

अध्यक्ष पद के लिए कुल मत पड़े :- 2030

उमेश भाटी को मिले मत:- 715
प्रमेन्द्र भाटी को मिले मत:- 569
अलबेल भाटी को मिले मत :- 288
मनोज भाटी को मिले मत:- 454
निरस्त मत :- 04

सचिव पद के लिए कुल मत पड़े:- 2027

रजत शर्मा को मिले मत :- 666
अजीत नागर को मिले मत :- 334
धीरेंद्र भाटी को मिले मत :- 757
उधम सिंह को मिले मत :- 260
निरस्त मत :- 10

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए  कुल मत पड़े :- 2030

नरेन्द्र कुमार को मिले मत :- 831
मुकेश कुमार सैन को मिलेमत :- 720
दीपक शर्मा को मिले मत:- 440
निरस्त मत मत :- 39

कनिष्क उपाध्यक्ष पद के लिए कुल मत पड़े:- 2030

सीमा चौहान को मिले मत:- 1243
महेन्द्री उर्फ मुस्कान को मिले मत :- 765
निरस्त मत :- 22

कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल मत पड़े :- 2030

अंकित भाटी को मिले मत :- 677
नरेंद्र भाटी को मिले मत :- 156
ज्योति भड़ाना को मिले मत :- 497
मोहन सिंह मावी को मिले मत :- 691
निरस्त मत :- 09

सहसचिव प्रशासनिक पद के लिए कुल मत पड़े :- 2030

नवीन कुमार को मिले मत :- 713
रोहित करन को मिले मत :- 742
प्रवीण कुमार राठौर को मिले मत :- 513
निरस्त मत मत :- 68

सांस्कृतिक सचिव पद के लिए कुल मत पड़े :- 2030

चंद्रकला को मिले मत :- 883
ज्योति भाटी को मिले मत :- 1083
कुल निरस्त मत मत :- 64

Related Articles

Back to top button