यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला, फिल्म सिटी को रैम्प बनाकर यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा
Decision taken in the board meeting of Yamuna Authority, Film City will be connected to Yamuna Expressway by making a ramp

Panchayat 24 : यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 81वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित फिल्म सिटी को सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का अहम फैसला लिया गया। इसके निर्माण के बाद फिल्म सिटी आने वाले लोगों को सीधे फिल्म सिटी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
बैठक में फैसला लिया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-21 में अन्तर्राश्ट्रीय फिल्म सिटी प्रस्तावित है। जिसमें से प्रथम चरण में लगभग 230 एकड भूमि का आवंटन M/S BAYVIEW PROJECT LLP पक्ष में किया जा चुका है। यहां पर अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण के बाद 60 मीटर रोड़ पर वाहनों का भारी दबाव पैदा हो जाएगा। इस 60 मीटर रोड पर हीं सारे आवासीय एवं औद्योगिक सेक्टर बसाए जाएंगे। यहीं पर लाईटें भी अधिक पड़ेगी। ऐसे में वाहनों का आवागमन अवरूद्ध होने की बड़ी संभावना है।
अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी आने वाले पर्यटकों एवं उससे जुड़े व्यवसाइयों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जाम की समस्या को देखते हुए अन्तर्रार्ष्टीय फिल्म सिटी को सीधे रैम्प बनाकर यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। फिल्म सिटी आने वाले कारोबारियों एवं पर्यटकों को सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए फिल्म सिटी तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जेवर से रबूपुरा को जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क पर पहले से हीं एक बड़ा अण्डरपास बनाया गया है। इस अण्डरपास को इस निकास में सम्मिलित करते हुए दूसरे तरफ से यमुना एक्सप्रेसवे प्रवेश एवं निकास भी दिया जायेगा। इस प्रकार प्रवेश एवं निकास की दोनो सुविधा मिल सकेगी।
दिल्ली से फिल्म सिटी आने वालों के लिए प्रवेश एवं निकास सीधे मिल जाएगा। वहीं, अआगरा के तरफ से आने वाले वाहनों एवं यात्रियों को अपने बायें तरफ से उतरना पड़ेगा। इन्हें वापस आगरा जाने के लिए पुनः बाये से हीं चढ़ना होगा। यमुना प्राधिकरण के आला अधिकरियों का मानना है यदि यह सुविधा फिल्म सिटी के सामने मिल जाती है तो सेक्टर-28 के सामने बने निकास द्वार पर यातायात का दबाव कम रहेगा। सेक्टर-28 पर बने निकास पर वैसे हीं सेक्टर-28/29/32 एवं 33 औद्योगिक सेक्टर एवं बड़ी इकाइयों होने के कारण भारी वाहनों का दबाव भविष्य में रहेगा। चैनेज-24.03 पर पूर्व से निर्मित अण्डरपास को योजना में सम्मिलित करते हुए 1 प्रवेश एवं 1 निकास सहित कुल 2 रैम्पों के निर्माण के लिए यमुना एक्सप्रेसवे को संचालित कर रही कम्पनी मेसर्स सुरक्षा समुह से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य कराया जायगा।