ग्रेटर नोएडा जोन

मुर्गी फार्म में मिला युवक का शव,नौकर पर लगा हत्या का आरोप

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : जारचा कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म पर बीती रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रशांत सिंह (33 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया।


पुलिस के अनुसार जारचा कोतवाली के खटाना गांव निवासी प्रशांत सिंह मुर्गी पालन का काम करता था। उसके मुर्गी फार्म पर बुलंदशहर के झंगीराबाद क्षेत्र स्थित तोली गांव निवासी यशवीर नौकरी करता रहा। प्रशांत और यशवीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज बढ़ने पर यशवीर ने ने लोहे की पाइप से प्रशांत सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी यशवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घरना के विरोध में ग्रामीणों ने लगभग एक घटने तक जारचा दादरी मार्ग पर जाम लगाया। पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शांत किया जिसके बाद जाम को खुलवाया जा सका।

Related Articles

Back to top button