भाकियू (अम्बावता) ने सुनील फौजी की जल्द रिहाई नहीं होने पर दी आन्दोलन की चेतावनी
Bhakiyu (Ambavata) warns of movement if Sunil Fauji is not released soon
Panchayat24 : अधिवक्ता तथा किसान नेता सुनील फौजी की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब अधिवक्ताओं के बाद किसान आन्दोलन भी सक्रिय हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के नेता ऋषिपाल अम्बावता ने सुनील फौजी की जल्द रिहाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि जिस तरह से सुनील फौजी को गिरफ्तार किया गया है वह अलोकतांत्रिक है। यदि जल्द ही सुनील फौजी को रिहा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) बड़ा आन्दोलन करेगी।
दरअसल, पल्ला गांव में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ मांगों को लेकर पिछले सात महीने से धरनारत किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे। दो दिन पूर्व प्राधिकरण ने पुलिस बल की मदद से धरने को समाप्त करा दिया। किसानों को धरनास्थल से हटा दिया। ऋषिपाल सिंह अम्बावता का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करना तथा अपनी बात रखना लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में यदि किसान अपनी मांगों के लिए आवाज नहीं उठा सकते तो यह अलोकतांत्रिक है। यह बातें ऋषिपाल सिंह अम्बावता ने ग्रेटर नोएडा आगमन के दौरान कही। वह संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नागर के पिता की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। वह डॉ विकास जतन प्रधान के आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा पल्ला गांव में किसानों के साथ जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर अजब सिंह भाटी, आलोक नागर, रमण सिंह, कृष्ण नागर, लोकेश भाटी, नरेन्द्र भाटी, संदीप चंदेला, मनोज भाटी, संजय कसाना, विपिन कसाना, उमेश राणा, नितिन गुर्जर और राजकुमार रूपबास उपस्थित थे।