ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा को जाम मुक्‍त बनाने की प्राधिकराण की योजना : तिलपता गोलचक्कर पर बनेगा फ्लाईओवर, गोलचक्करों का घटाया जाएगा आकार

Authority's plan to make Greater Noida jam-free: Flyover will be built on Tilpata roundabout, size of roundabouts will be reduced

राजेश बैरागी

Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ईस्ट के ठीक बीचोंबीच तिलपता गोलचक्कर पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए प्राधिकरण फ्लाईओवर निर्माण करने की योजना बना रहा है। इस गोलचक्कर पर अतिव्यस्त 130 मीटर रोड और दादरी नोएडा रोड एक दूसरे को क्रॉस करती हैं।

ग्रेटर नोएडा शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में प्राधिकरण एक और महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी की पहल पर प्राधिकरण का अभियांत्रिकी विभाग मुख्य मार्गों पर उन स्थानों को चिन्हित कर रहा है जहां वाहनों के अधिक आवागमन के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसी के मद्देनजर 130 मीटर रोड और दादरी नोएडा रोड क्रॉसिंग तिलपता गोलचक्कर पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। छः लेन चौड़ा यह फ्लाईओवर 130 मीटर रोड पर बनाया जाएगा।

प्राधिकरण के अभियांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले समय में शहर में बने सभी गोलचक्करों का आकार भी घटाकर न्यूनतम किया जाएगा। दरअसल दिल्ली के लुटियंस जोन में बने गोलचक्करों की खूबसूरती से प्रभावित होकर बनाए गए गोलचक्कर वर्तमान यातायात परिस्थितियों के अनुकूल नहीं हैं।तेज रफ्तार और वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए गोलचक्कर सुगम यातायात के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। इन्हें फिलहाल पूरी तरह हटाया तो नहीं जाएगा परंतु इनके आकार को छोटा करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नेक दृष्टि द्वारा लंबे समय से अपने लेखों में नोएडा ग्रेटर नोएडा में बनाए गए गोलचक्करों की उपयोगिता पर प्रश्न चिन्ह लगाये जाते रहे हैं। अंग्रेज वास्तुकार सर लुटियंस ने नई दिल्ली नगर की परिकल्पना के समय चौराहों पर गोलचक्करों की रचना की थी।वह समय टमटम और घोड़े तांगे जैसी न्यूनतम गति वाले वाहनों का था। वर्तमान में हाईस्पीड वाहनों को गोलचक्कर पर घुमाना हास्यास्पद है। इसके चलते अधिकांश गोलचक्कर बंद कर दिए गए हैं तथा बंद किए जा रहे हैं।हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी गोलचक्कर को बंद कर यू टर्न बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button