प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हुई भारी चूक, दिखा जंगली जानवर, जानिए दिल्ली पुलिस ने क्या कहा ?
Big mistake happened in the swearing in ceremony of PM Narendra Modi, a wild animal was seen, know what Delhi Police said?

Panchayat 24 : दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में बीते सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और 71 अन्य सांसद मंत्री पद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था, तभी वीडियो में एक अजब नजारा कैद हो गया। दरअसल वीडियो में एक जंगली जानवर जैसा दिखने वाला जीव कैद हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस जीव को तेंदुआ तक कहने लगे। सुरक्षा में व्यवस्था में बड़ी चूक का सवाल बनने पर दिल्ली पुलिस को मामले में सफाई देनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, राष्ट्रपति भवन में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। भजपा के सांसद दुर्गादास उडके जब पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की ओर बढ़े, तभी वीडियो में एक जंगली जीव जैसा जीव कैद हो गया। यह जीव दिखने में तेंदुआ जैसा प्रतीत हो रहा था। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि यह जीव क्या है। इस घटना की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वारल हो गई। राष्ट्रपति भवन के गलियारे में तेंदुआ जैसा जानवर घूमने की वीडियो से हडकंप मच गया। सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। बाद में पुलिस ने एक्स हेंडल पर पोस्ट करते हुए मामले में सफाई दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह तथ्य सत्य नहीं हैं। कैमरे में कैद हुआ जानवर एक आम घरेलू बिल्ली है। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।