यमुना प्राधिकरणसिनेमा

बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी में मॉम-2 फिल्म का 15 मिनट का सीन होगा शूट, फिल्म सिटी के सेट निर्माण कार्य में तेजी

A 15-minute scene from the film MOM 2 will be shot at the Bayview Bhutanese Film City, with set construction gaining momentum.

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) :

ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रही प्रस्‍तावित अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्म सिटी अब बड़े परदे की एक और महत्वाकांक्षी परियोजना की मेजबानी करने जा रही है। बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म मॉम 2 की शूटिंग का एक हिस्‍सा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सेक्टर-21 स्थित बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी में की जाएगी। इस फिल्‍म की शूटिंग  मुम्‍बई में शुरू हो चुकी है। लगभग ढाई घंटे की फिल्‍म को अलग अलग लोकेशनों पर शूट किया जाएगा। एक हिस्‍सा ही फिल्‍म सिटी में शूट किया जाएगा। फिल्म का निर्माण बेव्यू बैनर के तहत किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की कमान फिल्मकार गिरीश कोहली संभाल रहे हैं। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्‍म होगी।

दरअसल, यीडा में बन रही अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म सिटी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है। फिल्‍म सिटी का विकास लगभग एक हजार एकड़ भूमि पर विकसित किया जाना है। यीडा द्वारा फिल्‍म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्‍यू को 230 एकड़ जमीन पर जून 2025 को कब्‍जा दे चुका है। इस परियोजना में भूटानी बेव्‍यू का कंसेशनायर है। फिल्‍म सिटी का निर्माण आठ साल में तीन चरणों में पूरा करना होगा। पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर स्‍वीकृत मास्‍टर प्‍लान के अनुसार 155 एकड़ पर औद्योगिक एवं 75 एकड़ जमीन पर व्‍यवसायिक गतिविधयां संचालित होंगी। फिल्‍म सिटी के पहले तीन सालों में कंपनी को फिल्‍म निर्माण एवं विश्‍वविद्यालय से जुड़ा काम प्राथमिकता से पूरी करना होगाा। अन्‍य व्‍यवसायिक गतिविधियों का निर्माण कार्य बाद में शुरू होगा।

फिल्‍म सिटी से जुड़े लोगों के अनुसार करीब ढाई घंटे की अवधि वाली मॉम-2 फिल्म का लगभग 15 मिनट का महत्वपूर्ण हिस्सा ग्रेटर नोएडा की नवनिर्मित फिल्म सिटी में फिल्माया जाएगा।  शूटिंग 25 फरवरी से शुरू होने का प्रस्ताव है। निर्माता जून तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। महिला प्रधान कहानी पर आधारित इस फिल्म में युवा अभिनेत्री खुशी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक इंस्पेक्टर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं अभिनेत्री करिश्मा तन्‍ना भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्‍म निर्माता से जुड़े लोगों का दावा है कि यह फिल्‍म जून के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी।

उधर, सेक्टर-21 में फिल्म सिटी के स्थायी सेटों का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। महाराष्ट्र, दिल्ली और स्थानीय कारीगर मिलकर यहां अत्याधुनिक तकनीक से स्थायी ढांचे तैयार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इन सेटों को लगभग 20 वर्षों तक सुरक्षित और उपयोग योग्य बनाए रखने की योजना है।

Related Articles

Back to top button