स्पेशल स्टोरी

गौतम बुद्ध नगर भाजपा जिला संगठन के छ: मण्‍डल अध्‍यक्षों के नामों की सूची जारी, यह सूची चर्चा का विषय क्‍यों बनी हुई है ?

List of names of six Mandal Presidents of Gautam Budh Nagar BJP District Organization released, why is this list a topic of discussion?

डॉ देवेन्‍द्र कुमार शर्मा

Panchayat 24 : गौतम बुद्ध नगर जिला भाजपा के मण्‍डलों के मण्‍डल अध्‍यक्षों और मण्‍डल प्रतिनिधियों नामों की सूची पार्टी प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी कर दी गई है। यह सूची दो कारणों से चर्चा में बनी हुई है। चर्चा के प्रथम कारण पर पार्टी की ओर से मानवीय चूक कहीं जा सकती है। वहीं, दूसरा कारण राजीनतिक भी है। जिला भाजपा के मण्‍डल अध्‍यक्षों की सूची की राजनीतिक चर्चा पार्टी की आन्‍तरिक गुटबाजी की ओर इशारा करती है।

दरअसल, गौतम बुद्ध नगर जिला भाजपा के कुल 11 मण्‍डल अध्‍यक्षों तथा प्रतिनिधियों के नामों में से 6 के नाम की घोषणा हो गई है। सभी 6 मण्‍डल अध्‍यक्षों एवं प्रतिनिधियों के नाम की सूची प्रकाशित की गई है। सूची में मण्‍डल अध्‍यक्षों के नामों के सामने उनके वर्ग को अंकित किया गया है। इनमें बादलपुर मण्‍डल अध्‍यक्ष महेन्‍द्र सिंह नागर और कासना मण्‍डल अध्‍यक्ष दिनेश भाटी गुर्जर जाति से हैं। सूची में महेन्‍द्र सिंह नागर को ओबीसी तथा दिनेश भाटी को गुर्जर दिखाया है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे है कि नागर और भाटी गुर्जर जाति के के गौत्र है। फिर महेन्‍द्र नागर ओबीसी और दिनेश भाटी गुर्जर रह गए। हालांकि यह एक मानवीय भूल हो सकती है।

भाजपा जिला मण्‍डल अध्‍यक्षों में बादलपुर मण्‍डल से महेन्‍द्र नागर, कासना मण्‍डल से दिनेश भाटी, रबूपुरा मण्‍डल से सुनीलन बोयरा, दनकौर मण्‍डल से राजेन्‍द्र बाल्मिकी और दादरी मण्‍डल से राजीव सिंद्यल को पुन: मण्‍डल अध्‍यक्ष चुना गया है। वहीं, जारचा मण्‍डल से विचित्र तोमर के स्‍थान पर धीर सिंह राणा को मण्‍डल अध्‍यक्ष चुना गया है। बिसरख, ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर, दादरी देहात ओर जेवर मण्‍डलों के मण्‍डल अध्‍यक्षों के नाम की घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है।

मण्‍डल अध्‍यक्षों के नामों की घोषणा के बाद पार्टी के अन्‍दर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इन चर्चाओं का सार है पार्टी के जिला संगठन के मण्‍डल अध्‍यक्षों के नामों की घोषणा गौतम बुद्ध नगर भाजपा के गुटों का शक्ति प्रदर्शन किया है। मण्‍डल अध्‍यक्षों के चुनाव में गौतम बुद्ध नगर भाजपा के परंपरागत विरोधी नामों के साथ एक अन्‍य नाम तेजी से शक्ति केन्‍द्र के तौर पर उभरा है। पार्टी में खुलकर इस बात की चर्चा हो रही है कि मण्‍डल अध्‍यक्षों के नामों की घोषणा पार्टी संगठन पर नए शक्ति पूंज की राजनीतिक पकड़ को प्रदर्शित करती है।

गौतम बुद्ध नगर भाजपा में चल रही चर्चाएं कई तरह के सवाल भी खड़े करती हैं। क्‍या गौतम बुद्ध नगर में तेजी से उभरा यह शक्ति केन्‍द्र जिले में पार्टी के अंदर चले आ रही गुटबाजी से अलग एक नए गुट को जन्‍म देगा ? क्‍या यह शक्ति पुंज पार्टी की परंपरागत गुटबाजी का हिस्‍सा बनकर नया आकार देगा ? या फिर इस गुटबाजी को संतुलित करने करेगा ? खैर, इन सवालों का उत्‍तर भविष्‍य के गर्भ में है। इसके लिए हमें आने वाले समय का इंतजार ही करना होगा ? इतना जरूर तय है कि मण्‍डल अध्‍यक्षों के नामों की घोषणा ने गौतम बुद्ध नगर भाजपा में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

Related Articles

Back to top button