ग्रेटर नोएडा जोन

ग्रेटर नोएडा : महिला की मौत के लिए कंपनी प्रबंधन पर लगाया उत्‍पीड़न का आरोप, हंगामा और तोड़फोड़, कई महिलाएं हुई घायल

Greater Noida: Company management accused of harassment, ruckus and vandalism for woman's death, many women injured

Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला की देर रात मौत हो गई। पीडित परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए। वहीं, बुधवार सुबह मृतका की मौत के लिए साथी कर्मचारियों ने कम्‍पनी प्रबंधन के उत्‍पीड़न को जिम्‍मेवार ठहराया। कर्मचारियों का आरोप है कि सुपरवाइजर ने महिला को साथ अभद्र व्‍यवहार किया था। इसके चलते वह काफी परेशान थी और रात को सदमे से उसकी मौत हो गई। कंपनी में कर्मचारियों ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच मामला काफी बढ़ गया। कंपनी में जमकर हंगामा हुआ। जमकर तोड़फोड़ हुई। कई महिलाएं घायल और बेहोश हो गई। सुपरवाइजर के साथ भी मारपीट एवं धक्‍कामुक्‍की की गई। घायलों और बेहोश महिलाओं को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। मामला कासना कोतवाली क्षेत्र का है।

क्‍या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के जिला मफ की रहने वाली राजमती (24) पति सुभास के साथ कासना में किराए के मकान में रहती थी। वह एक निजी कम्‍पनी में काम करती थी। बीते मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन बुधवार सुबह शव को मऊ स्थित अपने पैतृक गांव इकबालपुर के लिए ले गए। जब राजमती की मौत के बारे में उसके साथ काम करने वाली महिलाओं और अन्‍य कर्मचारियों को लगी तो उन्‍होंने कंपनी प्रबंधन के उत्‍पीड़न को मौत के लिए जिम्‍मेवार ठहराया। मृका के साथ काम करने वाले लोगों का आरोप है कि कम्‍पनी के सुपरवाइजर द्वारा मंगलवार को राजवती के साथ अभद्र व्‍यवहार किया था। अपानित करते हुए उसका आईकार्ड भी छीन लिया था। उसको 8 दिनों का गेट पास भी थमा दिया था। इससे वह डिप्रेशन में थी। रात को इसके चलते उसकी मौत हो गई। कर्मचारियों ने इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से बातचीत करने और आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। नारेबाजी भी की। कंपनी प्रबंधन के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से मारपीट की। इस दौरान कई महिलाएं एवं पुरूष घायल हो गए।

क्‍या कहती है पुलिस ?

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार 26 दिसंबर देर रात में उत्‍तर प्रदेश के जिला मऊ के इकबालपुर निवासी राजमति (42) पत्‍नी सुभाष की मौत की सूचना प्राप्‍त हुई थी। सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचा गया तो पडोसियों द्वारा बताया गया कि परिजन शव को अपने गांव ले गए हैं। कंपनी के साथी वर्कर कंपनी मैनेजमेंट से मृतका के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। सुपरवाइजर पर फैक्ट्री के वर्कर आक्रोशित हो रहे थे।  कासना पुलिस द्वारा फैक्ट्री में तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button