व्यापार और संस्कृति के साथ यूपीआईटीएस 2024 में दिखेगा कूटनीति का संगम, वियतनाम के साथ दिखेंगे बहुआयामी रंग
UPITS 2024 will see a confluence of diplomacy with trade and culture, multi-faceted colors will be seen with Vietnam

Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्अ में 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (यूपीआईटीएस) बदलते उत्तर प्रदेश की छवि को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया से रूबरू कराएगा। वहीं, यूपीआईटीएस का यह दूसरा संस्करण व्यापार, वाणिज्य और संस्कृति के साथ अन्तर्राष्ट्रीय कूटनीति को भी मजबूती देकर देश की विदेश नीति को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन में इस बार वियतनाम की संस्कृति और व्यापारिक क्षमताओं और संभावनाओं को इस मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस मंच पर वियतनाम की उपस्थित भारत और वियतनाम के बीच मजबूत होते अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में चीन के पड़ोसी देशों के साथ भारत के व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सांस्कृतिक संबंधों में तेजी से मजबूती आई है। भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के लिए यह एक शुभ संकेत है। बता दें कि यूपीआईटीएस के दूसरे संस्करण में बतौर भागीदार देश के रूप में शामिल होगा। इस आयोजन सम्मलित होने वाले अतिविशष्ठ अतिथियों में से वियतनाम के राजदूत गुयेन थान का नाम प्रमुख है।
इंडिया एक्सपोमार्ट के चैयरमेन के साथ चर्चा में वियतनाम के राजदूत ने यूपीआईटीएस में हिस्सेदारी पर जताई है प्रसन्न्ता
इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट के चैयरमैन डॉ कुमार के साथ चर्चा के दौरान वियतनाम के राजदूत गुयेन थान ने इस अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार शो के आयोजन का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता जताई थी। उन्होंने भारत के तमिलनाडू एवं दूसरे राज्यों में वियतनाम द्वारा किए गए निवेश के बारे में बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में वियतनाम के लिए नए अवसर तलाशने की भी इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से भारत एवं वियतनाम के व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। यह अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक आयोजन उत्तर प्रदेश और उससे आगे के व्यवसायों के लिए साझेदारी और निवेश के अवसरों के द्वार खोलेगा।
उत्तर प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं : डॉ राकेश कुमार
डॉ राकेश कुमार ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच प्रगाढ़ संबंध हैं। आध्यात्मिकता दोनों सभ्यताओं स्थाई भाव है। भारतीय बौद्ध आचार्यों ने दूसरी शताब्दी ईस्वी में वियतनाम में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का प्रचार एवं प्रसार किया था। जिससे दोनों देशों के बीच एक स्थायी आध्यात्मिक संबंध की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बौद्ध धर्म का जन्मस्थान है। यह बौद्धों के लिए एक पवित्र स्थल ह। यह धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं का प्रमुख केंद्र है। अत : यूपीआईटीएस । 2024 में राज्य भागीदार के रूप में, वियतनाम एक विशेष वियतनाम-भारत फोरम और यूपी-वियतनाम टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा, जिससे विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत किया जा सके। डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वियतनाम के विमानन प्रदर्शकों के लिए एक नई संभावनाओं को जन्म देगा। बता दें कि भारत सरकार पहले से ही उड़ानों को बढ़ाने और एक समर्पित बौद्ध पर्यटन सर्किट विकसित करने की योजना बना रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच आवागमन में वृद्धि होगी। सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
उपराष्ट्रपति करेंगे यूपीआईटीएस का दौरा
यूपीआईटीएस के आयोजन की तैयारियों और वीवीआईपी लोगों के आगमन को लेकर 17 सितंबर को जिलाधिकारी मुनीष कुमार वर्मा की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक में भी वियतनाम की साझीदार देश के रूप में हिस्सेदारी पर चर्चा हुई। बता दें कि विदेशी देशों की संस्कृति में रूचि रखने वाले दर्शकों के लिए यह आयोजन काफी विशेष होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में काफी रोमांच है।
यूपीआईटीएस में दर्शक वियतनाम की समृद्ध धरोहर और बहुरंगी संस्कृति से होंगे रूबरू
यूपीआईटीएस दर्शकों को वियतनाम की समृद्ध धरोहर और बहुरंगी संस्कृति से परिचित होंगे। संगीत और पारंपरिक नृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दर्शक आनन्द ले सकेंगे। इन प्रस्तुतियों से भारतीय दर्शक वियतनाम की सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझ सकेंगे। यहां वियतनाम की खानपान की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को भी परिचय करने का अवसर मिलेगा। वियतनाम अपने स्थानीय व्यंजनों की एक श्रृंखला भी प्रस्तुत करेगा जिससे प्रतिभागियों को वियतनाम के प्रसिद्ध भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। अपने बारीक स्वाद संतुलन के लिए प्रसिद्ध, वियतनामी भोजन जैसे फो, स्प्रिंग रोल्स, बन्ह मी और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन यहां उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त वियतनाम के विश्व प्रसिद्ध उत्पादों का भी यहां पर प्रदर्शन किया जाएगा। इन उत्पादों के माध्यम से वियतनाम की उत्पादक क्षमता और कला कौशल के बारे में अनुभव होगा। इसके अलावा, वस्त्र निर्माण की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाएं भी वियतनाम के पवेलियन में प्रदर्शित की जाएंगी।