एनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद लोकसभा सीट : कांग्रेस के टिकट के दावेदारों में सहदेव शर्मा आगे, पार्टी खेल सकती है दांव

Ghaziabad Lok Sabha seat: Sahdev Sharma ahead among the contenders for Congress ticket, party can play a bet

Panchayat 24 : दिल्‍ली एनसीआर की सबसे हॉट सीटों में से एक गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस सहित लगभग सभी राजनीतिक दल अभी चुप्‍पी साधे हुए हैं। कांग्रेस से टिकट के दावेदारों में कई नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो पार्टी गाजियाबाद लोकसभा सीट पर सामान्‍य वर्ग के नेता को चुनाव मैदान में उतार सकती है। इनमें सुशांत गोयल, पुष्‍पा रावत सहित कई ब्राह्मण चेहरों की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि सामान्‍य वर्ग में भी ब्राह्मण चेहरे की तलाश पार्टी कर रही है। हालांकि जानकारों का मानना है कि पार्टी अभी भाजपा के कदम का इंतजार कर रही है। सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार ब्राह्मण चेहरों में  संजीव शर्मा, डॉ रत्‍ना पाण्‍डे, डॉली शर्मा,और सहदेव शर्मा का नाम प्रमुखता से चल रहा है। लेकिन  कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व के सामने सहदेव शर्मा की दावेदारी अन्‍य दावेदारों की अपेक्षा काफी मजबूत बताई जा रही है। ऐसे में सहदेव शर्मा को गाजियाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी का टिकट मिल सकता है।

सहदेव शर्मा की दावेदारी के पक्ष में हैं कई सकारात्‍मक पहलू

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व के पास पहुंचे दावेदारों के पैनल में सहदेव शर्मा के नाम प्रमुखता से शामिल है। उनके नाम पर कांग्रेस कमेटी में भी कोई मतभेद नहीं हैं। सहदेव शर्मा के साथ कुछ अहम पहलू जुड़े हुए हैं जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व के सामने उनकी दावेदारी को अन्‍य दावेदारों से अधिक मजबूत बनाती है।

दरअसल, सहदेव शर्मा तीन से चार दशकों तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने पार्टी संगठन में विभिन्‍न पदों पर भी काम किया था। औद्योगिक क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है। वह पिछले 26 सालों से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक संस्‍थाओं के संगठन अग्नि के अध्‍यक्ष है। कई बार उद्यमियों की समस्‍याओं को उन्‍होंने प्रशासन, शासन एवं सरकार के सामने उठाया है। समस्‍या समाधान से उद्यमियोंं और उद्यो‍गों को भी इसका लाभ मिला है। वर्तमान में गाजियाबाद लोकसभा में हजारों औद्योगिक संस्‍थानों में लाखों कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके बीच सहदेव शर्मा काफी लोकप्रिय हैं। कई औद्योगिक संगठनों ने सहदेव शर्मा की दावेदारी का समर्थन किया है। वहीं, व्‍यापार मण्‍डल भी उनके समर्थन में खुलकर आगे आ चुका है।

इसके अतिरिक्‍त वह मूलरूप से जिला गाजियाबाद के रहने वाले हैं। जिले के ग्रामीण और शहरी समाज में उनकी अच्‍छी खासी पकड़ है। वह सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्‍सेदारी करते रहे हैं। राष्‍ट्रीय ब्राह्मण महापंचायत के वह राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष है। वह समाज की समस्‍याओं को जोर शोर से उठाते रहे है जिसके उनका नाम गाजियाबाद के बड़े ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली लोगों में शामिल किया जाता है। बता दें कि गाजियाबाद लोकसभा सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्‍या लगभग 24 प्रतिशत अर्थात 6.5 लाख के करीब हैं।

Related Articles

Back to top button