ग्रेटर नोएडा जोन

अग्निपथ का विरोध : यमुना एक्‍स्‍प्रेस-वे पर बवाल करने वाले 75 नामजद और 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Agneepath protest: Case registered against 75 named and 150 unknown protesters who created ruckus on Yamuna Expressway

Panchayat24 : यमुना एक्‍सप्रेसवे पर जमकर हंगामा करने और यातायात को बाधित करने तथा वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस एक्‍शन में दिखाई दे रही है। पुलिस ने बवाल करने वाले 75 ज्ञात और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना में शामिल अन्‍य अराजक तत्‍वों की तलाश के लिए सीसीटीवी और विडियो फुटेज की मदद ले रही है। पुलिस का स्‍पष्‍ट कहना है यदि किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या है तो वह अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी पुलिस अधिकारी के समक्ष रख सकता है। उसकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

क्‍या है पूरा मामला ?

केन्‍द्र सरकार की शॉर्ट टर्म सेना भर्ती योजना के विरोध में शुक्रवार दोपहर अचानक भीड़ जेवर के पास यमुना एक्‍स्‍प्रेस-वे पर एकत्रित हो गई। एक्‍सप्रेस-वे को दोनों ओर से बंद कर दिया जिससे वाहनों की लम्‍बी लाइन लग गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण करते पथराव किया। सड़क पर खड़ी निजी बस में तोड़फोड़ की गई। कुछ समय के लिए एक्‍सप्रेस-वे पर अराजकता का माहौल पैदा हो गया। जाम में फंसे वाहनों में बैठे यात्री भी प्रदर्शनकारियों के इस रूप को देखकर सहम गए। प्रदर्शनकारियों के उपद्रव के चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

बस चालक और पुलिसकर्मी हुए घायल

पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। इसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं एक बस चालक को भी इस दौरान चोट आई है। घायलों का उपचार चल रहा है। वहींं संयुक्‍त पुलिस निदेशक लव कुमार तथा अन्‍य पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को भर्ती नीति के सम्‍बंध में बताया गया जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर वापस लौट गए। शांति भंग करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्‍वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button