दिल्ली

निर्माणाधीन दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोगों घायल, मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

5 people killed, many injured due to wall collapse under construction, many people are still feared trapped in the rubble

Panchayat24 : निर्माणाधीन दीवार गिरने से शुक्रवार को कई लोग मलबे में दब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत एवं बचाव दल की टीम ने तुरन्‍त रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मलबे से अभी तक 5 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 9 लोगों को मलबे में दबने से घायल हो गए। इन्‍हें उपचार के लिए करीब के अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

     

घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है। पुलिस घायलों तथा मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामले में प्रशासन की लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। मामला दिल्‍ली के अलीपुर क्षेत्र का है।

क्‍या है पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलीपुर क्षेत्र में एक गोदाम का निर्माण किया जा रहा था। निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा मानकों को अनदेखा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। रिपोर्टस के अनुसार लोगों ने निर्माण कार्य की स्‍थानीय प्रशासन तथा एसडीएम कार्यालय में शिकायत की थी। लेकिन शिकायतों की लगातार अनदेखी की गई। शुक्रवार को गोदाम निर्माण कार्य चल रहा था। यहा लगभग 25 मजदूर कार्य कर रहे थे। तभी गोदाम की एक दीवार भरभराकर गिर पड़े। दीवार गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई।

 

खबर लिखे जाने तक मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। स्‍थानीय लोग कह रहे है यदि प्रशासन ने समय रहते हुए इस निर्माण कार्य की जांच की होती तो दर्दनाक हादसे से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button